अलग-थलग पड़े मंत्री आलमगीर, राहुल गांधी के दौरे से रखा गया दूर; क्‍या अब चंपई की कैबिनेट से किए जाएंगे बाहर?

आशीष झा, रांची। Alamgir Alam :चंपईसोरेन मंत्रिमंडल में दूसरे स्थान पर आसीन कांग्रेस कोटे से ग्रामीण विकास मंत्री बने आलमगीर आलम को मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में मंच पर जगह नहीं मिली। वह पूरे आयोजन स

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

आशीष झा, रांची। Alamgir Alam :चंपईसोरेन मंत्रिमंडल में दूसरे स्थान पर आसीन कांग्रेस कोटे से ग्रामीण विकास मंत्री बने आलमगीर आलम को मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में मंच पर जगह नहीं मिली। वह पूरे आयोजन से ही अलग-थलग रहे।

loksabha election banner

आलमगीर को सभा में आने से किया गया मना

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के आगमन से लेकर चाईबासा और गुमला दोनों ही जगह हुई राहुल गांधी की जनसभाओं से उन्हें दूर रखा गया।

बताया जा रहा है कि आलमगीर को फोन कर सभा में आने से स्पष्ट तौर पर मना कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को आलमगीर आलम के सरकारी आप्त सचिव के नौकर के आवास से 31 करोड़ से अधिक तथा उनसे जुड़े कुछ ठेकेदारों और इंजीनियरों के यहां से चार करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई थी।

इस वजह से आलमगीर को राहुल की सभा से रखा गया दूर

मंगलवार को भी कुछ ठेकेदारों के यहां छापेमारी कर ईडी ने एक करोड़ से अधिक की नकद रकम बरामद की। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की छवि को पाक-साफ और गैरविवादित रखने के लिए आलमगीर को उनके कार्यक्रम से दूर रखा गया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आलमगीर को संदेश दे दिया गया है कि पहले जांच से बरी होकर आएं।

क्‍या कैबिनेट से बाहर होंगे आलमगीर?

गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री के बाद नंबर दो की पोजिशन वाले मंत्री आलमगीर आलम को एक दिन पहले राजधानी रांची के मोरहाबादी में हुई रैली में मंच पर देखा गया था।

मंगलवार की रैली में भी मंच पर लगे पोस्टर में आलमगीर आलम की बड़ी तस्वीर तो थी, लेकिन राहुल गांधी के संग बैठने का स्थान नहीं मिल सका। यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आलमगीर आलम के खिलाफ कार्रवाई करना चाह रहे हैं।

यही स्थिति रही तो उन्हें कैबिनेट से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी में आलमगीर का विरोधी खेमा इस बात को लेकर खासा उत्साहित है।

ये भी पढ़ें:

झारखंड में राहुल गांधी भ्रष्टाचार पर देते रहे भाषण, जनता के बीच नोटों की गड्डियों की होती रही चर्चा

कौन है जहांगीर आलम जिसके घर से ED को मिले करोड़ों ? MR से शुरू किया करियर; रांची में बन गया धन कुबेर

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Pune Hoarding Collapse: मुंबई के बाद पुणे में तेज हवाओं से गिरा होर्डिंग, घोड़ा हुआ घायल; इलाज जारी

पीटीआई, पुणे। पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया जबकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी के अनुसार, पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम गिर ग

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now